{"_id":"5a32b13d4f1c1b7a548c3071","slug":"71513271613-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2953 अभ्यर्थी आज देंगे टीईटी प्रथम और द्वितीय की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2953 अभ्यर्थी आज देंगे टीईटी प्रथम और द्वितीय की परीक्षा
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से 15 दिसंबर को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रथम और द्वितीय की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित के अनुसार टीईटी परीक्षा के लिए चंपावत और टनकपुर में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिनमें टीईटी प्रथम और द्वितीय के लिए 2953 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। टीईटी प्रथम में 432 तथा टीईटी द्वितीय में 2521 अभ्यर्थी शामिल रहेंगे। टीईटी परीक्षा के नोडल अधिकारी जिला शिक्षाधिकारी बेसिक सत्यनारायण ने बताया कि चंपावत में जीआईसी, जीजीआईसी और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में टीईटी द्वितीय के लिए 913 अभ्यर्थी, जीजीआईसी में टीईटी प्रथम के 268 अभ्यर्थी शामिल रहेंगे। इसी प्रकार टनकपुर जीआईसी, जीजीआईसी, विवेकानंद विद्या मंदिर, सेंट फ्रांसिस, जीआईसी सैलानीगोठ और पूर्णागिरि इंटर कालेज भजनपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में टीईटी प्रथम के 164 तथा टीईटी द्वितीय के 1608 अभ्यर्थी शामिल होंगे।