{"_id":"5a2c1d374f1c1b74698c0cd6","slug":"71512840503-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क के बाइपास पर एतराज जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क के बाइपास पर एतराज जताया
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में लोहाघाट के देवराड़ी बैंड से पाटन-पाटनी स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक तक 10 किलोमीटर के प्रस्तावित बाइपास का कलीगांव टूंणा के लोगों ने पुरजोर विरोध किया है। ग्रामीणों ने खुली बैठक में सड़क निर्माण पर आपत्ति दर्ज कराई है। कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के पेयजल स्रोतों और पर्यावरण पर विपरीत असर पड़ेगा।
ग्राम प्रधान मदन राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों का कहना है कि बारहमासी (ऑल वैदर) सड़क मार्ग के निर्माण में देवराड़ी बैंड से पाटन-पाटनी स्थित पेट्रोल पंप के पास तक के हिस्से को बाइपास सड़क में शामिल किया जा रहा है। इस रास्ते में गांव की वन पंचायत की काफी भूमि आ रही है। उक्त स्थान से सड़क मार्ग बनने से बांज, काफल सहित कई प्रजाति के पेड़ों को नुकसान पहुंचेगा।
पेड़ कटने से गांव के पेयजल स्रोत भी प्रभावित होगा। वहीं पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचेगा। ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता व ग्रामीण प्रहलाद सिंह मेहता ने कहा कि गांव के हक में बाइपास का बनना उचित नहीं है। मार्ग बनने से जल, जंगल व जमीन का दोहन होगा। सरपंच विमल मेहता के संचालन में हुई बैठक में भूपाल सिंह मेहता, उमेद राम जोला, मोहन चंद्र राय, किशोर राय, गिरीश राय, वासुदेव, नारायण सिंह, दिनेश सिंह, नारायण पुजारी, किरन राय आदि मौजूद थे।