{"_id":"59d66a4d4f1c1bd9798b50c5","slug":"71507224141-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक होम राशन वितरण का किया सीडीओ ने निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक होम राशन वितरण का किया सीडीओ ने निरीक्षण
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने सिप्टी न्याय पंचायत में पोषण दिवस पर टेक होम राशन वितरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को टेक होम राशन में गुणवत्ता बनाये रखने के साथ वितरण में पूरी पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने और समय पर बच्चों का टीकाकरण कराने को कहा।
सीडीओ ने लोगों को ग्राम समृद्धि योजना में विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी रखने, कृषि, उद्यान, सहकारिता विभाग द्वारा बताई जा रही उन्नत तकनीक का प्रयोग कर दलहन, तिलहन, फल, सब्जी की खेती को बढ़ावा देने को कहा। लोगों को धनराशि के लेनदेन के लिए भीम एप का प्रयोग करने का तरीका भी ग्रामीणों को बताया। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से स्कूल जाने से वंचित बच्चों को फिर से स्कूल में लाने के प्रयास करने को कहा। इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ.नेहा वठला, ग्राम विकास अधिकारी रचना सैनी, कौशल पांडेय, मीना जोशी सहित राधिका देवी, शांति देवी, सरोज चौधरी सहित विभिन्न विभागों के ग्रामीण स्तरीय कार्मिक, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।