{"_id":"59d51c6c4f1c1bc0538b5c06","slug":"71507138668-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को सड़कों में उतर आए। उन्होंने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की अगुवाई में जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
उन्होंने जोरदार नारेबाजी के बीच केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैस के दामों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी का विरोध जताया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं का कहना था कि रसोई गैस में एकाएक पचास रुपये की बढ़ोतरी कर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। केंद्र सरकार की ओर से डीजल और पेट्रोल के दाम पहले ज्यादा बढ़ाए गए अब दो रुपये प्रति लीटर कम कर आम जनता के साथ छलावा किया जा रहा है।
इस मौके पर पुतला दहन और प्रदर्शन करने वालों में विकास साह, विजय वर्मा, उत्तम सिंह देव, भुवन चौबे, विपिन जोशी, मयूख चौधरी, विमल पांडेय, रोहित बिष्ट, योगेश खर्कवाल, नरेश जोशी, दिग्विजय कार्की सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।