{"_id":"59beb2ef4f1c1b1c688b5253","slug":"71505669871-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला पंत बनी सपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमला पंत बनी सपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। वर्ष 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रविवार को जिला मुख्यालय में आयोजित पार्टी की बैठक में जिला कार्यकारिणी और विभिन्न प्रकोष्ठों का विस्तार किया गया। इसके अंतर्गत सर्वसम्मति से कमला पंत को पार्टी की महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी को सचिव और हेमा महर को महासचिव नियुक्त किया गया।
इससे पूर्व पार्टी के प्रदेश सचिव रमेश बिष्ट ने दो दर्जन से अधिक युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के लिए करन सिंह भंडारी को महासचिव, उमेद सिंह बोहरा को ब्लाक अध्यक्ष, गंगा सिंह को नगर अध्यक्ष और डिकरदेव भट्ट को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर मनीष पांडेय, दीपक सिंह, कमल सिंह अधिकारी, कमल खाती, रोशन सिंह थापा, मनीष बुरांठी आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।