{"_id":"59b033884f1c1bf87f8b46bb","slug":"71504719752-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लोरियस एकेडमी में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लोरियस एकेडमी में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। ग्लोरियस एकेडमी में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताते हुए अपने आस पास और वातावरण की स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक रविंद्र पांडेय और प्रधानाचार्य जीएस अधिकारी ने किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के बारे बताया। प्रबंधक पांडेय ने कहा कि वर्तमान में विश्व पर्यावरण प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन परत के क्षतिग्रस्त, पीने के पानी की कमी जैसी समस्या से जूझ रहा है। प्रधानाचार्य ने बच्चों को रसायनिक खादों और कृषि औषधियों के प्रयोगों से होने वाली हानियों के बारे में बताया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने स्कूल प्रांगण ओर आसपास सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में यशस्व खत्री, रिया चंद, सौरभ बेरी और चित्रकला प्रतियोगिता में रोली पांडेय, शौर्य, अंकित रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाऐं और स्कूल परिवार मौजूद रहा।
विज्ञापन