{"_id":"595bca034f1c1bc80a8b4ae7","slug":"71499187715-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता अपनाने से होगा क्षेत्र का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता अपनाने से होगा क्षेत्र का विकास
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सबका साथ अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के तहत मंगलवार को धूरा साधन सहकारी समिति की सूखीढांग में वार्षिक बैठक हुई।
इसमें सहायक विकास अधिकारी सहकारिता भगवान सिंह ने कहा कि सहकारिता अपनाने से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। सरकार की ओर से आम आदमी को सहकारिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि उपज बढ़ाने और अन्य रोजगारपरक कार्यों के लिए समिति हर समय ऋण उपलब्ध कराने को तत्पर है। जिला सहकारी बैंक की टनकपुर शाखा के प्रबंधक बलवीर सिंह पुंडीर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। समिति अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने बताया कि वर्ष 2016-17 में समिति ने 3660876 रुपये का लाभांश कमाया है। धूरा साधन सहकारी समिति सूखीढांग का नाम बहुउद्देश्यीय सरकारी समिति किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। समिति अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी की अध्यक्षता में सचिव प्रकाश सिंह ने संचालन किया। इस दौरान संचालक मंडल के मोहन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह राना, इंद्र सिंह राना, हरीश जोशी, गंगा राम, श्यामलाल, ईश्वरी दत्त जोशी, ललित चौड़ाकोटी, शंकर जोशी, जीवन चौहान आदि थे।