{"_id":"59592b9e4f1c1b7e678b471c","slug":"71499016094-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से पानी, नलों में सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से पानी, नलों में सूखा
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। रविवार को झमाझम बारिश हुई। आसमान से खूब पानी बरसा, लेकिन जिला मुख्यालय के अधिकांश हिस्सों में रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
मानसूनी बारिश शुरू होने के बावजूद इन दिनों यहां लोगों को रोज पानी नहीं मिल रहा है। जिला मुख्यालय के मोटर स्टेशन, गोरलचौड़ वार्ड, जीआईसी मोहल्ला सहित काफी बड़े हिस्से में रविवार को पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई। इसके चलते पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों को और अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बारिश के बावजूद लोग पानी के लिए परेशान हैं। इधर, जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता एसएस थापा का कहना है कि पेयजल टैंकर की सफाई कराई गई है। इसके चलते कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। जेई थापा का कहना है कि सोमवार से पेयजल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।