फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दिनोंदिन बढ़ रहा है सांख्यिकीय का महत्व और प्रयोग

दिनोंदिन बढ़ रहा है सांख्यिकीय का महत्व और प्रयोग

Thu, 29 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
दिनोंदिन बढ़ रहा है सांख्यिकीय का महत्व और प्रयोग
चंपावत। विकास भवन सभागार में 11वें सांख्यिकी दिवस का शुभारंभ सीडीओ हरगोविंद ने किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सांख्यिकी के बिना अंतरिक्ष में सेटेलाइट की स्थापना, लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल उपकरणों, जनसंख्या गणना, योजनाओं के नियोजन, निर्वाचन, मौसम पूर्वानुमान आदि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। योजनाओं के सही क्रियान्वयन में इसका महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद प्रशांत चंद्र महालनोबिस के नाम पर सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। उन्हें दूसरी पंचवर्षीय योजना के मसौदे के कारण जाना जाता है
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि सांख्यिकी विषय गणित का ही एक भाग है और आज के नियोजन में इसका भरपूर उपयोग किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएस भंडारी ने कहा कि आधुनिक युग में कल्याणकारी राज्य की संकल्पना के उदय के साथ सरकार और प्रशासन में सांख्यिकी का महत्व और भी बढ़ रहा है। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती, समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, सहायक निबंधक सहकारिता पीएस राणा, अपर संख्याधिकारी अशोक कुमार और जुगल किशोर पांडेय सहित सुधीर चौधरी, रमेश सिंह, मंजू आर्या, सतीश कुमार, वाईके शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed