{"_id":"5c854bacbdec2214283616cd","slug":"61552239532-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की तरक्की को बेटियों को अवसर देना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की तरक्की को बेटियों को अवसर देना जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंह डांडा और मौराड़ी में कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए लोगों को बेटी बचाने, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने, समाज की तरक्की के लिए बेटियों को अवसर देने का संदेश दिया गया। मुकेश वर्मा, केएस बोहरा और गिरीश गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्र में उम्दा काम करने वाली तनुजा वर्मा, मीरा पंत, मीना जोशी, तनुजा, प्रियंका आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के जिला समन्वयक इंदुवर जोशी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता डॉ. एमपी जोशी और प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर मुहैय्या कराए बगैर समाज की तरक्की मुमकिन नहीं है। नरसिंहडांडा में प्रधानाचार्या मीना जोशी और अनिल कुमार ने विवाह समारोह में बेटी के घर प्रवेशद्वार पर हमारी बेटी-हमारा सौभाग्य और बेटे के घर सौभाग्य आगमन लिख नई परंपरा शुरू करने का आह्वान किया।