{"_id":"5c6ee6d8bdec2259b05bc9eb","slug":"61550771928-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखन प्रतियोगिता में शिक्षिका निर्मला भट्ट प्रदेश में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखन प्रतियोगिता में शिक्षिका निर्मला भट्ट प्रदेश में प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका निर्मला भट्ट ने लेखन प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला स्थान पाया है। शिक्षिका ने पुरस्कार के रूप में मिली 25 हजार रुपये की धनराशि को मेधावी छात्राओं पर खर्च करने की घोषणा की है। मूल रूप से चंपावत निवासी लोहाघाट जीजीआईसी की शिक्षिका निर्मला भट्ट ने भारतीय डाक विभाग की ओर से आयोजित अखिल भारतीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में ढाई आखर देश के नाम पत्र प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डाक विभाग ने 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि के अलावा उनके इस पत्र को राष्ट्रीय स्तर पर भेजने का निर्णय लिया है। शिक्षिका निर्मला ने इस उपलब्धि के लिए हिंदी शिक्षिका लीला कांडपाल, माता-पिता और पति चंद्रशेखर भट्ट को प्रेरणास्रोत बताया।