{"_id":"5c685d99bdec22578f2a9bff","slug":"61550343577-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक भ्रमण पर कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे भिंगराड़ा के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक भ्रमण पर कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे भिंगराड़ा के छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत विकास खंड पाटी के राजकीय इंटर कॉलेज भिंगराड़ा के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र, आईटीबीपी, राजकीय पॉलिटेक्निक और राजीव नवोदय विद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। शनिवार को प्रधानाचार्य राजन कुमार गुप्ता नेतृत्व में कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं का दल लोहाघाट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सुई पहुंचा। इस दौरान डॉ. एमपी सिंह ने छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक तरीके से की जा रही संरक्षित खेती की जानकारी दी।
उन्होंने पॉलीहाउस में सब्जी उत्पादन, पॉलीटनल, टपक सिंचाई, मल्चिंग आदि तरीकों से की जाने वाली खेती की जानकारी दी। बाद में छात्र-छात्राओं ने आईटीबीपी का भ्रमण कर हिमवीरों की कार्यशैली को देखा। शैक्षिक भ्रमण में शिक्षक पान सिंह मेहता, गिरीश चंद्र भट्ट, मंजरी राय, विकास सिजवाली, तारा दत्त भट्ट आदि शामिल रहे।