{"_id":"5ae4b27f4f1c1b9c098b714b","slug":"61524937343-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती धर्मार्थ अस्पताल को एलआईसी ने दिए 25 लाख के उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती धर्मार्थ अस्पताल को एलआईसी ने दिए 25 लाख के उपकरण
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गोल्डन जुबली फाउंडेशन फंड के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम ने अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल को 25 लाख रुपये के चिकित्सा उपकरण दिए। शनिवार को अस्पताल में प्रभारी एकदेवानंद की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक मंडल कार्यालय हल्द्वानी पीएस नेगी और प्रबंधक (विक्रय) देशराज ठाकुर ने आश्रम को यह उपकरण भेंट किए।
इन उपकरणों में पेशेंट मॉनीटर 3, पोर्टेबल डेंटल चेयर, लेड लाइट क्यूर यूनिट, एयरोटोर एयर कंप्रेसर, याग लेसर, स्केन मैक्स, माइक्रोस्कोप और डिजिटल रेडियोग्रॉफी सेंसर शामिल हैं। आश्रम की ओर से लंबे समय से गरीब और असहाय लोगों को बेहतर उपचार देने के साथ गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों को बाहरी अस्पतालों में भेजकर उनका बेहतर उपचार कराया जाता है। इस मौके पर स्वामी स्वस्वरूपानंद जी, स्वामी वाणी स्वरानंद, लोहाघाट एलआईसी शाखा प्रबंधक डीएस दानू, प्रकाश राय, बृजेश अधिकारी, केएस बोहरा, प्रदीप मेहरा, चंद्रशेखर गोस्वामी, पीएस डंगवाल, राजेंद्र गहतोड़ी, धर्मेंद्र सक्टा, केएन पंत, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।