{"_id":"5ac26cab4f1c1bcc618b51ca","slug":"61522691243-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि धाम में श्रद्घालुओं की आवाजारी जारी, 15 हजार भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि धाम में श्रद्घालुओं की आवाजारी जारी, 15 हजार भक्तों ने किए दर्शन
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां श्री पूर्णांगिरि धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला बना हुआ है। सोमवार को भीड़ कम होने के कारण श्रद्धालुओं आराम से मां पूर्णांगिरि के दरबार में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की। इधर गर्मी बढ़ने के साथ ही धाम क्षेत्र में पानी का संकट भी दिनों-दिन गहराता जा रहा है। इससे पुजारी व व्यापारी खासे चिंतित हैं। उन्होंने जल संस्थान से समय रहते पानी संकट से निपटने की तैयारी करने का आग्रह किया है।
राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल मां पूर्णांगिरि धाम में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु देवी मां के दर्शन को उमड़ रहे हैं। पिछले दो दिन जहां श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा, वहीं सोमवार को भीड़ कम रही। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक चौबीस घंटे में करीब पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका। बूम घाट के अलावा शहर के शारदा घाट व बनबसा मेला क्षेत्र में खासी रौनक बनी हुई है।
इधर गर्मी बढ़ने से स्रोतों का जल स्तर भी घटने लगा है। इससे धाम में पानी संकट गहराने का अंदेशा पैदा होने लगा है। मंदिर समिति ने जल संस्थान से संभावित जल संकट से निपटने के लिए अभी से तैयारी करने का आग्रह किया है। जलसंस्थान के जेई बीएस कुवार्बी का कहना है कि फिलहाल जलापूर्ति पर्याप्त है। कुछ स्थानों में दिक्कतें आ रही हैं। विभाग की विशेष टीम को मेला क्षेत्र की जलापूर्ति पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है।