{"_id":"5ab3f09e4f1c1bea3f8b469f","slug":"61521741982-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बावजूद नहीं बुझी कूड़े के ढेर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बावजूद नहीं बुझी कूड़े के ढेर में लगी आग
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में सर्किट हाउस के समीप ट्रंचिंग ग्राउंड में आग तीसरे दिन भी नहीं बुझी। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को दिन में हुई बारिश से भी यह आग को नहीं बुझ पाई। ट्रंचिंग ग्राउंड से दिन भर धुआं उठता रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ललुवापानी रोड में बने ट्रंचिंग ग्राउंड में मंगलवार को आग लग गई थी। पालिका ने आग को बुझाने के लिए मिट्टी और पानी का छिड़काव इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। कूड़े के ढेर धुएं से उठ रहे धुएं के गुबार से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। रोपा और सेलाखोला निवासी अमर सिंह, विनोद अधिकारी, कैलाश सिंह अधिकारी, प्रहलाद राम, राजूराम, अशोक कुमार, बबलू जोशी का कहना है कि पालिका ने यदि शीघ्र आग पर काबू नहीं पाया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उधर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि आग पर काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।