फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   हाइवे पर स्कूलों के पास स्पीड ब्रेकर बनाओ

हाइवे पर स्कूलों के पास स्पीड ब्रेकर बनाओ

Mon, 12 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर स्कूलों के पास स्पीड ब्रेकर बनाओ
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने एनएचएआई पर जगबूड़ा पुल से कमलपथ तक के क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित करने की मांग की है। लोगों ने इस क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों के पास सड़क पर शीघ्र स्पीडब्रेकर निर्माण करवाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

टनकपुर में सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अभिभावकों ने बैठक कर प्रशासन से एनएचएआई किनारे सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। हाइवे किनारे मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल, शहीद उत्तम चंद विद्या मंदिर, एबीसी अल्मामैटर, पूर्णागिरि इंटर कॉलेज, राप्रावि, सरस्वती शिशु मंदिर, ग्लोरियस एकेडमी स्थापित हैं। सैनिक छावनी स्थित केवि क्रमांक एक के लिए भी बाहर से आने वाले बच्चे हाइवे किनारे कमलपथ से स्कूल आवागमन करते हैं। नागरिकों ने बच्चों की सुरक्षा के तहत बनबसा स्थित जगबूड़ा पुल से कमलपथ तक के क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित करने, स्कूलों के निकट सड़क के दोनों ओर और दोनो छोरों पर स्पीड ब्रेकर बनाने, वाहनों की गति नियंत्रित रखने, इस क्षेत्र में सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, सड़क के बीच डिवाइडर पर लगी रेलिंग हटाने की मांग की है। बैठक में ग्रामप्रधान गीता देवी, गंगा गुरुंग, अरुण कुमार, गिरधारी लाल, माला देवी, बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी, गजेंद्र चंद, महेश चंद, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, कै. हरीश कापड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री संजय पारिक आदि ने प्रशासन से उक्त मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed