{"_id":"5a9c23f54f1c1b0a7b8ba48f","slug":"61520182261-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 केंद्रों में 8667 अभ्यर्थी देंगे बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 केंद्रों में 8667 अभ्यर्थी देंगे बोर्ड परीक्षा
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की सोमवार से शुरू होने वाली हाइस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में चंपावत जिले के 8667 परीक्षार्थी शिरकत करेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि हाइस्कूल में 4639 और इंटरमीडिएट में 4028 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली बार परीक्षा केंद्र बनाए गए इजड़ा इंटर कॉलेज सहित जिले में कुल 41 परीक्षा केंद्र हैं। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने पुख्ता तैयारी करने का दावा किया है।
नकल रोकने के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए तीन सचल दल बनाए गए हैं। प्रश्रपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के निर्देश दिए गए। प्रवेशद्वार पर ही परीक्षार्थियों की चेकिंग की जाएगी। परीक्षा तिथि तक सभी परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा के साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।
दबाव से बचने को लें योग का सहारा:नवदीप
चंपावत। अनेकों प्रतिभावान परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अक्सर भयग्रस्त हो जाते हैं और अपनी क्षमता की अपेक्षा बेहद कमतर प्रदर्शन करते हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव से बचने के लिए योग गुरु योग का सहारा लेने की नसीहत देते हैं। दिल्ली के नामी योग गुरु डॉ.नवदीप जोशी का कहना है कि परीक्षा के डर से बचने के लिए शारीरिक व दिमागी बोझ को दूर करना होगा। तभी बेवजह होने वाली थकान से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए वे कई योगासन बताते हैं। योग विशेषज्ञ डॉ.जोशी कहते हैं कि पांच से दस बार सूर्य नमस्कार, शेर की तरह गर्जन करने के अलावा भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति व अनुलोम-विलोम से न केवल मन-मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा, बल्कि सकारात्मकता का भी संचार होगा।