{"_id":"5a53afd54f1c1b273c8b57ed","slug":"61515433941-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने किया मोटरस्टेशन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने किया मोटरस्टेशन का निरीक्षण
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने सोमवार को मोटर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की संभावनाओं को टटोला। मोटर स्टेशन में प्राइवेट पार्किंग, मोटरसाइकिल स्टैंड में वाहनों को सीधा लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बैंक रोड में दिन के समय दोपहिया वाहनों के प्रवेश को बंद करने के निर्देश दिए। सोमवार को एसपी ने मोटर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान प्राइवेट पार्किंग, मोटरसाइकिल स्टैंड में वाहनों के आड़े तिरछे खड़ा करने पर नाराजगी जताई। वाहनों को खड़ा करने के लिए मातहतों को स्थान चयनित करने के निर्देश दिए। एसपी ने व्यापारियों, नागरिकों से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने पुलिस अधीक्षक को मोटर स्टेशन में की गई यातायात व्यवस्था की जानकारी दी। व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, कमल राय, कैलाश अधिकारी, हेमंत वर्मा, हरीश सक्टा, नरेश गड़कोटी आदि ने सहयोग देने की बात कही।