फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी

Thu, 30 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
चंपावत।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के विभिन्न रिक्त पदों पर उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में 18 दिसंबर को होने वाली मतगणना की समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी। मौलनाजाख और थ्वालखेड़ा में ग्राम प्रधान पद तथा अन्य स्थानों में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप चुनाव होगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोहाघाट ब्लाक के कोट ग्राम पंचायत की वार्ड नंबर पांच पर ग्राम पंचायत सदस्य के लिए अनुसूचित जाति महिला, डुमडाई के वार्ड नंबर तीन में सदस्य के लिए अनारक्षित, राईकोट महर के वार्ड नंबर दो में सदस्य के लिए अनुसूचित जाति, मंगोली के वार्ड नंबर सात पर अनुसूचित जाति के सदस्य का चुनाव होना है। बाराकोट ब्लॉक के चमरौली के वार्ड नंबर एक में महिला सदस्य, छंदा के वार्ड नंबर पांच में महिला सदस्य, गल्लागांव के वार्ड नंबर छह में महिला सदस्य तथा पाटी ब्लाक में मौलनाजाख में अनारक्षित ग्राम प्रधान, बनौली के वार्ड नंबर में सदस्य, टांण मल्ला के वार्ड नंबर चार में सदस्य और चंपावत ब्लाक के थ्वालखेड़ा में अनारक्षित ग्राम प्रधान तथा पोथ के वार्ड नंबर दो में सदस्य पद के लिए निर्वाचन होगा।
विज्ञापन



चार से नामांकन, 18 दिसंबर को होगा मतदान
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए चार और पांच दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच छह दिसंबर को होगी और सात दिसंबर को एक बजे तक नाम वापसी, आठ दिसंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे तथा 16 दिसंबर को मतदान सुबह आठ बजे से सायं बजे तक होगा तथा मतगणना 18 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उप चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नामित
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। पाटी के लिए बीडीओ चतुर सिंह मेवाड़ी निर्वाचन अधिकारी और एडीओ जर्नादन ओली को सहायक अधिकारी, लोहाघाट के लिए बीडीओ नारायण सिंह बोहरा को निर्वाचन अधिकारी और एडीओ उमेदराम जौला को सहायक अधिकारी, बाराकोट के लिए बीडीओ पूरन सिंह रावत को अधिकारी, एडीओ संजय आर्या को सहायक अधिकारी तथा चंपावत के लिए बीडीओ बीएस खाती को निर्वाचन अधिकारी और एडीओ अशोक कुमार बिष्ट को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।


इनसेट--
पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव
पिथौरागढ़। पंचायतों में रिक्त पड़े पदों पर उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। मतदान 16 दिसंबर को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए चार और पांच दिसंबर को नामांकन पत्र जमा होंगे। छह दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सात दिसंबर को नाम वापसी, आठ दिसंबर को चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। 16 दिसंबर को सुबह आठ बजे से अपरान्ह पांच बजे तक मतदान, 18 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed