फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   टीबी रोगियों के लिए दैनिक औषधि सेवन प्रणाली शुरू

टीबी रोगियों के लिए दैनिक औषधि सेवन प्रणाली शुरू

Thu, 02 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
टीबी रोगियों के लिए दैनिक औषधि सेवन प्रणाली शुरू

विज्ञापन
चंपावत। जिले में पुनरीक्षित क्षय नियंत्रण कार्यक्रम (डाट्स) के तहत टीबी रोगियों के लिए दैनिक औषधि सेवन प्रणाली शुरू कर दी गई है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को आयोजित एक दिनी कार्यशाला में डाट्स से जुड़े विशेषज्ञों और कर्मचारियों को भारत सरकार की ओर से जारी नई गाइड लाइन की जानकारी दी गई।


सीएमओ डॉ.एमएस बोहरा की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ.फरीदुज्जफर ने दैनिक औषधि सेवन प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि एक नवंबर से टीबी रोगियों के लिए देश भर में दैनिक औषधि सेवन प्रणाली लागू कर दी गई है। जिला कार्यक्रम समन्वयक दुर्गेश सिंह तथा सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर रामनारायण खर्कवाल ने टीबी कर्मियों को नए दिशानिर्देश के अनुसार जांच की तकनीक तथा इलाज के बारे में बताया। इस मौके पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राजेश आर्या, पंकज राठौर, हरिमोहन बोरा, योगेश आर्या, अशोक जोशी, गोविंद चौहान, माधव सिंह अधिकारी, राजू डसीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed