फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कबड्डी प्रतियोगिता में टैगेर सदन विजयी

कबड्डी प्रतियोगिता में टैगेर सदन विजयी

Wed, 30 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में टैगेर सदन विजयी

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय में खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य बीडी ओली ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के खेल जीवन पर प्रकाश डाला। शारीरिक शिक्षक अनूप जखमोला के नेतृत्व में मेजर ध्यान चंद के जीवन पर निबंध एवं कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका दोनों वर्ग के खिताबी मुकाबले में टैगोर सदन ने शिवाजी सदन को क्रमश:15-6 और 18-11 अंकों से हराया। बालक वर्ग में अशोक और बालिका वर्ग में रमन सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेजर ध्यान चंद पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता में तृप्ति पुनेठा ने पहला, आरती मेहरा ने दूसरा, ज्योतिरादित्य जुकरिया ने तीसरा, शिल्पा, प्रीति कलखुड़िया ने चौथा और मंजु ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। आयोजन में डीके खन्ना, जीवन चंद्र जोशी, पंचदेव पांडेय, संदीप भट्ट, नीरज जोशी और रजनीश जोशी आदि ने सहयोग किया।

इधर, दिगालीचौड़ जीआईसी में प्रधानाचार्य राम सुरेश राम की अध्यक्षता और बृजेश ढेक के संचालन में हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। क्रास कंट्री में मनोज चौहान, सूरज सिंह, किशोर तिवारी, जूनियर वर्ग में हरीश, कमल, नवीन क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर रहे। कबड्डी में 11वीं कक्षा की टीम चैंपियन रही। आयोजन और निर्णायकों में हरिद्वार राम, एपी सिंह, रमेश रावत, डा.सुधाकर जोशी, जेपी आर्या, पीडी मुरारी, गणेश पंत, नवीन भट्ट आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed