{"_id":"691dfd92cdaab72afa0a01c9","slug":"60-of-the-gas-insulated-substation-work-is-complete-champawat-news-c-229-1-cpt1004-132054-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गैस-इंसुलेटेड सबस्टेशन का 60 फीसदी कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गैस-इंसुलेटेड सबस्टेशन का 60 फीसदी कार्य पूरा
Wed, 19 Nov 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के डैसली गांव में निर्माणाधीन जीआईएस सबस्टेशन। स्रोत : विभाग
चंपावत। पिटकुल की ओर से लोहाघाट क्षेत्र में गैस-इंसुलेटेड सबस्टेशन (जीआईएस) तैयार किया जा रहा है। 101.51 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे जीआईएस का करीब 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। चंपावत और लोहाघाट क्षेत्र में विद्युत सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस सबस्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।
वर्तमान में कुमाऊं क्षेत्र में पिथौरागढ़ और बागेश्वर क्षेत्र में ही गैस-इंसुलेटेड सबस्टेशन संचालित हैं। चंपावत और लोहाघाट क्षेत्र में इन लाइनों से निकलने वाले फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती हे। इससे कई बाद लो-वोल्टेज का सामना करना पड़ता है। एसई एलएम बिष्ट ने बताया कि लोहाघाट के डैसली गांव में तैयार हो रहे गैस-इंसुलेटेड सबस्टेशन का कार्य निर्माणाधीन है। अगले साल जुलाई तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त बिजली मिल सकेगी।