{"_id":"73c424ea1820c8febdd3f52f101260fd","slug":"58-thousand-of-need-getting-5-thousand-liters-of-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत 58 हजार की, मिल रहा 5 हजार लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत 58 हजार की, मिल रहा 5 हजार लीटर पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव नवोदय विद्यालय के छात्रों को छमनियांचौड़ में अपना भवन तो मिल गया, लेकिन परेशानियों से अब तक पीछा नहीं छुड़ा। पानी का संकट अब भी बना है। 420 छात्र-छात्राओं वाले इस आवासीय विद्यालय के लिए रोजाना 58 हजार लीटर पानी की जरूरत होती है, मगर यहां पांच इंच की बोरिंग से मात्र पांच हजार लीटर पानी बमुश्किल मिल पा रहा है। यह स्थिति शीतकाल की है।
विज्ञापन
गर्मियों में जब जल स्तर एकदम कम हो जाता है, उस समय यह पानी भी बच्चों को नहीं मिल पाएगा। कार्यदायी संस्था यूपी निर्माण निगम द्वारा पानी की पर्याप्त व्यवस्था किए बगैर यहां ओवरहेड टैंक समेत एक अन्य टैंक बना दिया गया, जिसका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। विद्यालय का कहना है कि यदि इस रकम से आठ इंच की बोरिंग की गई होती, तो पर्याप्त पानी उपलब्ध होता।
विज्ञापन
यहां गहराए जल संकट को देखते हुए जल संस्थान के अभियंता विशाल सक्सेना ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि विद्यालय की मौजूदा पेयजल जरूरत के लिए नीचे गधेरे में 125 मीटर गहरी बोरिंग करनी होगी। साथ ही इस स्थान को सड़क से भी जोड़ना होगा, जिस पर लगभग 14 लाख रुपये का व्यय अनुमानित किया गया है।
विज्ञापन