फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   56 vendors and cart vendors will be sent to the vegetable market.

Champawat News: सब्जी मंडी भेजे जाएंगे 56 फड़ और ठेले वाले

Sun, 01 Oct 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 01 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
56 vendors and cart vendors will be sent to the vegetable market.
लोहाघाट में स्टेशन बाजार में ठेला रेहड़ी लगाने वाले व्यापारियों को सब्जी मंडी जाने के लिए वार्त
लोहाघाट (चंपावत)। दस साल से वीरान पड़ी सब्जी मंडी के फिर से शुरू होने के आसार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस माह होने वाले संभावित दौरे से यह बदलाव हो रहा है। पीएम के दौरे को देखते हुए स्टेशन रोड पर लगने वाले सब्जी-फलों के फड़ और ठेलों को आठ अक्तूबर तक सब्जी मंडी ले जाने के आदेश दिए गए हैं। इस व्यवस्था से नगर में जाम से निजात भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

ईओ अशोक अधिकारी का कहना है कि स्टेशन बाजार पर सड़क किनारे 56 फड़ और ठेले वालों को सब्जी मंडी जाने को कहा गया है। वर्ष 2013 में 32.37 लाख रुपये से सब्जी मंडी का निर्माण किया गया था लेकिन एक दशक से अधिक बीतने पर ये भी मंडी शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री के मायावती आश्रम के संभावित दौरे को देखते हुए शहर को चमकाया जा रहा है। स्टेशन बाजार से होते हुए पीएम का काफिला गुजरेगा। इसे देखते हुए सड़क किनारे लगने वाले फड़ और ठेले वालों से बात कर उन्हें सब्जी मंडी भेजा जा रहा है। यह स्थाई व्यवस्था होगी या नहीं अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed