{"_id":"694446e9ed2c7724840ea32f","slug":"56-patients-received-treatment-in-the-special-health-camp-champawat-news-c-229-1-alm1003-133140-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: विशेष स्वास्थ्य शिविर में 56 मरीजों ने कराया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: विशेष स्वास्थ्य शिविर में 56 मरीजों ने कराया इलाज
Thu, 18 Dec 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी लि. के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन अस्पताल में बृहस्पतिवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पावर स्टेशन के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने किया। शिविर में नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज कर परामर्श भी दिया। डाॅ. ईशान गुप्ता ने श्वास और डाॅ. मो. इरतता ने पेट संबंधी रोगों का इलाज किया। कार्यक्रम के आयोजन में एनएचपीसी अस्पताल के डाॅ. देवेंद्र शर्मा और उनकी टीम ने सामान्य मरीजों का इलाज किया। पावर स्टेशन कर्मियों और परिजनों, सीआईएसएफ, केन्द्रीय विद्यालय परिवार के अलावा स्थानीय 56 मरीजों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। महाप्रबंधक विद्युत मो. जावेद अंसारी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन