{"_id":"5cb61336bdec2214367b8d21","slug":"51555436342-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूनाभट्टा मीनाबाजार संपर्क मार्ग से स्पीड ब्रेकर हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूनाभट्टा मीनाबाजार संपर्क मार्ग से स्पीड ब्रेकर हटाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। मीना बाजार चूनाभट्टटा संपर्क मार्ग पर बने ऊंचे स्पीड ब्रेकर नहीं हटाए जाने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने संकल्प मार्ग पर निर्मित गति अवरोधकों को जल्द नहीं हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके अलावा सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।
चूनाभट्टा से मीना बाजार तक करीब पांच सौ मीटर लंबे संपर्क मार्ग पर ठेकेदार की ओर से छह स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। चंदफार्म, चूनाभट्ट, देशीफार्म, गढ़ीगोठ आदि के ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि 500 मीटर के संपर्क मार्ग पर छह ऊंचे स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जाना सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर संदेह जाहिर करता है।
बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार और नगर पंचायत से स्पीड ब्रेकरों को हटाये जाने की मांग के बावजूद अभी तक स्पीड ब्रेकर नहीं हटाए गए हैं। बीडीसी सदस्य गजेंद्र चंद, यशवर्धन सिंह रौतेला, डॉ. जनक चंद, भुवन पांडे, नारायण चंद, जगदीश कालोनी, ललित चंद, शमसेर चंद , नीलाम्बर जोशी आदि ने मार्ग से स्पीड ब्रेकर नहीं हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उधर नगर पंचायत के ईओ नोनी राम ने ठेकेदार से मार्ग पर बने स्पीड ब्रेकर हटवाने को कहा है।