फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चमू देवता के श्राप से गुम हुई गुमाधुरी राजा की सता

चमू देवता के श्राप से गुम हुई गुमाधुरी राजा की सता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
चमू देवता के श्राप से गुम हुई गुमाधुरी राजा की सता
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश के ऐतिहासिक चैतोला मेले में सदियों से चली आ रही परंपराएं आज भी कायम हैं। आज भी गुमाधुरी राजा को सम्मान देने और उनके आदेशों का पालन करने के लिए चमू देवता अपने रथ से उतरते हैं।
विज्ञापन


पंडित शंकर दत्त पांडेय, पंडित हरीश कलौनी, जोगा सिंह धौनी बताते हैं कि चमू देवता का दरबार चमदेवल के उत्तर पूर्व दिशा के ठीक सामने गुमकोट स्थान पर था जहां वर्तमान में मां महामाया का मंदिर है। यहां पहले गुमाधुरी राजा का राज्य था। राजा का ऊंची पहाड़ी में अपना किला था। राजा के गुरु गोलदार थे जो उन्हें राजनैतिक सलाह दिया करते थे। राजा और रानी के बीच चमू देवता की आस्था के प्रति मतभेद होने से राजा का सिंहासन डोल उठा।
विज्ञापन


कहा जाता है कि चैतोला मेले में जब चमू देवता की रथ यात्रा किले के ठीक सामने चौपता और नेवलटुकरा गांवों के बीच से होकर गुजर रही थी उस वक्त राजा ने रानी से कहा कि मैं अच्छा लग रहा हूं या रथ में सवार चमू देवता। तब रानी ने जवाब दिया कि रथ में बैठे चमू देवता। यह सुनते ही राजा ने अपने सैनिकों को चमू देवता को रथ से उतारने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा के आदेश का पालन कर चमू देवता रथ से उतर तो गए लेकिन उन्होंने राजा को श्राप दिया कि जिस राज सत्ता व किले का तुम्हें घमंड है वह छह माह के भीतर ध्वस्त हो जाएगा। चमू देवता के श्राप से गुमाधुरी राजा की सत्ता गुम हो गई और इस स्थान का नाम गुमकोट पड़ गया। तभी से यह क्षेत्र गुमदेश के नाम से प्रचलित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed