{"_id":"5c7ec94fbdec22143b6ef8ba","slug":"51551812943-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद 381 छात्राओं को मिलेगी गौरा देवी योजना की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल बाद 381 छात्राओं को मिलेगी गौरा देवी योजना की रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। इन दिनों 2019 की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। अब से तीन वर्ष पूर्व 2016 में इंटर कर चुकीं जिले की 381 छात्राओं को गौरा देवी कन्या धन योजना की रकम नहीं मिल सकी। अब इस धनराशि के स्वीकृत होने से इस माह इंतजार खत्म होने की उम्मीद जगी है। 2016 में इंटर पास कर चुकी छात्राओं में से गौरा देवी कन्या धन योजना की पात्र कुल 1283 छात्राओं में से 902 को ही पिछले साल तक यह रकम दी जा सकी थी।
शासन से बजट नहीं मिलने से सभी छात्राओं को 50 हजार रुपये की यह राशि नहीं मिल सकी थी। अब योजना की राशि से वंचित रहीं 381 छात्राओं के लिए 190.50 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डीडी आर्या ने बताया कि इस राशि को अगले दो हफ्ते में छात्राओं को दे दिया जाएगा।