फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शिलापट में पालिकाध्यक्ष का नाम नहीं होने से भड़के कांग्रेसी

शिलापट में पालिकाध्यक्ष का नाम नहीं होने से भड़के कांग्रेसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
शिलापट में पालिकाध्यक्ष का नाम नहीं होने से भड़के कांग्रेसी
चंपावत। जिला मुख्यालय के खेतीखान तिराहे पर कांग्रेसियों ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने भाजपा सरकार पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देव ने कहा कि कांग्रेस सरकार में चंपावत जिला मुख्यालय में रोडवेज बस अड्डे की घोषणा हुई थी। इसके बाद कांग्रेस सरकार में लोनिवि से रोडवेज को भूमि हस्तांतरित हुई थी। कहा कि भाजपा सरकार बस स्टेशन का उद्घाटन तो कर रही है, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा का नाम भी शिलापट पर नहीं लिखा गया है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने कहा कि रोडवेज स्टेशन पर नगर पालिका का ही बजट खर्च हुआ है। उसके बावजूद वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष का नाम शिलापट पर नहीं लिखा गया और उन्हें बस स्टेशन के उद्घाटन में बुलाया नहीं गया है। इस दौरान विपिन जोशी, मोहन जोशी, नरेश जोशी, दीपक तड़ागी लारा, हरीश उप्रेती, विमल पांडेय, तरुण वर्मा, गोलू गंगोला, सभासद रोहित बिष्ट, विनोद बडोला, राजेश जोशी, नाथ सिंह बोहरा, सुंदर सिंह बोहरा, बसंत जोशी, रोहित कार्की, अनुपम राय आदि थे।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा हमने सौंपी थी रोडवेज को चाबी
चंपावत। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने रोडवेज बस अड्डे को लेकर भाजपा पर बेवजह राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह अपने विधायक के कार्यकाल में ही रोडवेज के एआरएम को बस अड्डे की चाबी सौंप चुके थे। अब भाजपा इसे अपनी उपलब्धि बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed