फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   व्यापार मंडल ने किया हथकरघा प्रदर्शनी का विरोध

व्यापार मंडल ने किया हथकरघा प्रदर्शनी का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने किया हथकरघा प्रदर्शनी का विरोध

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत लोहाघाट के जवाहर पार्क में सितारगंज की जन जागृति समिति द्वारा चार जनवरी से लगाई जाने वाली वाली हथकरघा प्रदर्शनी का नगर व्यापार मंडल ने जोरदार विरोध किया है। उन्होंने हथकरघा प्रदर्शनी के आयोजकों से प्रदर्शनी न लगाने को कहा है।

बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी जवाहर पार्क में हथकरघा लगने की सूचना मौके में पहुंच गए। व्यापारियों ने हथकरघा प्रदर्शनी लगाने सितारगंज से आए जन जागृति सेवा समिति के आयोजकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बगैर नगर के व्यापारियों की अनुमति के हथकरघा प्रदर्शनी नहीं लगाई जा सकती है। व्यापारियों ने कहा कि हथकरघा का कोई विरोध नहीं किया है, लेकिन हथकरघा प्रदर्शनी में बाहर से आने वाले व्यापारी हथकरघा निर्मित सामान कम कंपनियों से निर्मित उत्पाद, चायनीज, रेडीमेड सामान आदि अधिक बेचते हैं। जिससे नगर के व्यापारियों को काफी घाटा उठाना पड़ता है। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिना अनुमति के प्रदर्शनी लगाई गई तो नगर व्यापार मंडल के सभी व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। उन्होंने निर्णय लिया कि भविष्य में भी इस तरह की प्रदर्शनी नहीं लगने देंगे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने भी कहा कि प्रदर्शनी लगाने के लिए व्यापारियों की अनुमति भी जरूरी है। इस मौके पर नवल राय, राहुल गहतोड़ी, गणेश खर्कवाल, भास्कर पाटनी, दीपक ढेक, जगन्नाथ कलखुड़िया, अय्यूब, परवेज, योगेश मुरारी, मनोज साह, सतीश मिश्रा, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed