{"_id":"5bddd515bdec2269871eeb41","slug":"51541264661-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने शिकारियों पर नकेल कसने को बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने शिकारियों पर नकेल कसने को बनाई रणनीति
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत वन प्रभाग के नेपाल सीमा से लगे खर्राटाक के जंगल में नेपाल से दस्तक दे रहे शिकारियों पर नकेल कसने को वन विभाग जल्द ही पुलिस एवं एसएसबी के सहयोग से कार्रवाई करेगा। इसके लिए विभाग ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। अलबत्ता विभाग ने खर्राटाक वीट में तैनात वन कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।
खर्राटाक के जंगल में हर साल ठंड में नेपाल से शिकारी घुसपैठ कर वन्यजीवों का शिकार करते हैं। पिछले दिनों गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को जंगल में शिकारियों के दिखाई पड़ने एवं फायरिंग की घटना के बाद वन विभाग के साथ ही सीमा पर तैनात एसएसबी भी सतर्क हो गई है।
बूम रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीके महरा ने बताया कि घटना के बाद वीट में तैनात कर्मचारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है कि शिकारियों की घुसपैठ से पहले ही विभाग अलर्ट है। दीपावली के बाद पुलिस एवं एसएसबी के सहयोग से संयुक्त पेट्रोलिंग की जाएगी।