{"_id":"5bddd511bdec226993578c72","slug":"51541264657-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से भागी किशोरी परिजनों को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से भागी किशोरी परिजनों को सौंपी
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा बैराज चौकी पुलिस की पकड़ में आई किशोरी को बनबसा पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में उसके परिजनों को सौंप दिया, जबकि युवक को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है।
शुक्रवार शाम एसआई राधिका भंडारी, कांस्टेबल परमिंदर सिंह, जीवन पांडेय, जाकिर हुसैन, रणवीर सिंह, हरीश राणा, नवीन राम, दिनेश जोशी, गोपाल सिंह एवं महिला कांस्टेबल कमला शारदा बैराज चौकी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच भारत से नेपाल जाने का प्रयास कर रहे एक युवक और एक किशोरी को पुलिस ने संदेह होने पर रोका। पूछताछ में उन्होंने अपने को प्रेमी-प्रेमिका बताते हुए दिल्ली स्थित घर से भागकर आने की बात कही।
इस पर पुलिस ने उन्हें अपने पास रोका और उनके परिजनों के अलावा दिल्ली पुलिस को सूचित किया। एसआई राधिका भंडारी ने बताया दिल्ली स्थित रघुवीर नगर के थाना ख्याला से आए एसआई जितेंद्र एवं कांस्टेबल किशन की मौजूदगी में किशोरी को उसकी मां, भाई और बहन के सुपुर्द किया गया, जबकि युवक अविनाश को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। दिल्ली पुलिस के एसआई ने बताया कि दिल्ली पुलिस किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करने जा रही थी कि बनबसा पुलिस द्वारा उसकी बरामदगी की सूचना मिलने गई।