{"_id":"5b69dceb4f1c1b54208b7790","slug":"51533664491-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन कारोबारियों का सामूहिक आत्मदाह का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन कारोबारियों का सामूहिक आत्मदाह का एलान
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। स्टाकों से उपखनिज की बिक्री पर रोक नहीं हटाने से गुस्साए खनन कारोबारियों ने बुधवार को सामूहिक रूप से आत्मदाह करने का एलान किया है। इससे प्रशासन में खासा हड़कंप मचा है।
आपदा में खनिज सामग्री की जरूरत को देखते हुए पूर्व डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने खनन कारोबारियों के निजी स्टाकों में डंप उपखनिज सामग्री की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। मामला विधायक कैलाश गहतोड़ी तक पहुंचा तो उन्होंने डीएम को प्रतिबंध हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन ने कई खनन कारोबारियों के स्टॉक पर लगी रोक हटा ली है।
इधर, कुछ खनन कारोबारियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को जमा करने के बाद भी उनके स्टॉक पर लगी रोक नहीं हटाई जा रही है, इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि बुधवार को सभी स्टॉकों पर लगाई रोक नहीं हटाई गई तो वे बुधवार शाम छह बजे शहर के राजाराम चौराहे पर सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगे। कुंदन सिंह, भुवन महरा, पूरन सिंह, देवानंद, जयवीर गिरि, हरी दत्त भट्ट, कुलदीप पाटनी, योगी ज्याल, महेश सिंह, जय सिंह पाल, जमन प्रसाद आदि ने तहसीलदार पूनम पंत के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है।