{"_id":"5b1038af4f1c1bac6e8b58a0","slug":"51527789743-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट और विकास भवन में एक सप्ताह से पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट और विकास भवन में एक सप्ताह से पेयजल संकट
Updated Thu, 31 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डों और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी का संकट गहराने लगा है। कलक्ट्रेट और विकास भवन क्षेत्र में एक हफ्ते से नलों में पानी नहीं आ रहा है। लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। कलक्ट्रेट परिसर में कैंटीन चलाने वाले मुरलीधर, डूंगरदेव, पुष्कर सिंह आदि का कहना है कि बीते दिनों जब कुमाऊं आयुक्त का दौरा हुआ था, तब पानी की आपूर्ति हो रही थी लेकिन आयुक्त के यहां से जाते ही पानी भी चला गया है। हैंडपंपों के जल स्तर में गिरावट आई है।
नगरीय इलाकों में एक, दो दिन छोड़कर टैंकर, पिकअप से पानी बांटा जा रहा है लेकिन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में हालात बद से बदतर हैं। ग्रामीण जय दत्त के अनुसार बडोली में प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने से ग्रामीणों को पीने का पानी जुटाने के लिए तीन से चार किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। उधर, जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता किशोर पंत ने बताया कि छतार वार्ड में दोषपूर्ण पेयजल वितरण की शिकायत के बाद उपभोक्ताओं के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। यहां उपभोक्ताओं को एक दिन छोड़कर दूसरे दिन पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।