{"_id":"5afb267c4f1c1bde408b5884","slug":"51526408828-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ और भंडारे के सथ संगीतमय पुराण कथा का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ और भंडारे के सथ संगीतमय पुराण कथा का समापन
Updated Wed, 16 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मानेश्वर स्थित भरछाना के राधाकृष्ण मंदिर में संगीतमय श्रीमद्शिव महापुराण कथा का यज्ञ, भंडारे के साथ समापन हो गया है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। पंडित रेवाधर कलौनी, ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता की पहल पर हुए आयोजन में व्यास आचार्य राकेश डुकलान, दीपक कुलेठा, विनोद पंाडेय, सर्वेंद्र ध्यानी, कृष्णानंद आदि पुरोहितों ने हवन यज्ञ संपन्न कराया।
यजमान जगदीश कलौनी, नरेश कलौनी, कृष्णानंद कलौनी, गिरीश कलौनी, कैलाश उप्रेती, जतिन कलौनी, गौरव कलौनी, तरुण, हर्षित, वैष्णव ने आहुतियां दी। भंडारे में भरछाना, मानेश्वर, खूना, कफलेख, मझेड़ा, चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट आदि स्थानों से लोगों ने भाग लिया। इस दौरान 11 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार भी कराया गया था। आयोजन में दीपक सुतेड़ी, सतीश पंाडेय, सुनील चौबे, मनोज सिंह रावत, कैलाश रावत, भुवन सिंह, जीवन सिंह आदि ग्रामीणों ने सहयोग किया।