{"_id":"5ac26bd84f1c1bc1618b51dc","slug":"51522691032-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन समस्या निवारण शिविर में आई केवल दो शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन समस्या निवारण शिविर में आई केवल दो शिकायतें
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को आयोजित किए गए जन समस्या निवारण शिविर में दो शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम डा.अहमद इकबाल ने कहा कि आवेदक की शिकायतों का निस्तारण तत्काल होने से आवेदक के समय व धन की बचत के साथ क्षेत्र की जनता लाभांवित होती है। इसलिए अधिकारी स्थानीय स्तर पर हल हो सकने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण करें। सीडीओ एसएस बिष्ट ने कहा कि अप्रैल में सभी अधिकारियों को दूसरे विभाग के निर्माण व अन्य कार्यों के निरीक्षण का रोस्टर तैयार किया जा रहा है।
शिविर में मझेड़ा के लोगों ने धौन मोटर मार्ग से बड़ोली को प्रस्तावित सड़क को स्यांला से बड़ोली मोटर मार्ग किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता ने बताया कि सड़क के आसपास के सभी तोकों को भी सम्मिलित करने के लिए एनआरआरडीए दिल्ली को प्रस्ताव प्रेषित करने के साथ वन अधिनियम की आपत्ति दूर करने की कार्यवाही गतिमान है।
जिंडी के प्रेम चंद के अपने विकलांग पुत्र की पेंशन के लिए आवेदन में हुई कार्यवाई के संबंध में समाज कल्याण विभाग ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर विकलांग पेंशन की स्वीकृति हो जाएगी। शिविर में परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि बीसी पंत, लघु सिंचाई प्रशांत कुमार, विद्युत राजेश मौर्या, डीईओ (बेसिक) सत्यनारायण आदि थे।