फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एनएचएआई की नालियों के स्लैब टूटे

एनएचएआई की नालियों के स्लैब टूटे

Sun, 18 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
एनएचएआई की नालियों के स्लैब टूटे

विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। एनएचआई (125/9) में सड़क के चौड़ीकरण हुए अभी तीन माह ही पूरे हुए हैं। इसके निर्माण कार्य की घटिया गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है। सड़क के किनारे बनी नालियों स्लैब (ढक्कन) जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्लैब टूटने से फुटपाथ पर चलने वाले कई लोग रात के समय नाली में गिरकर घायल हो चुके हैं। लोगों ने शीघ्र ही एनएचएआई की नालियों के टूटे स्लैबों का दुबारा निर्माण कराने की मांग की है।


एनएचएआई (125/9) में करीब तीन माह पहले सितारगंज से टनकपुर तक की सड़क का चौड़ीकरण किया गया है। लेकिन घटिया निर्माण के चलते नालियों के ऊपर बने स्लैब जगह जगह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बनबसा में पाटनी तिराहे से पचपकरिया तक एनएचएआई किनारे बनी नालियों के स्लैब कई जगहों पर टूटे हुए हैं। नाली में गिरने से कई लोग घायल हो चुके हैं। नालियां खुली होने से नालियों से उफनती गंदगी में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। व्यापार मंडल संरक्षक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री संजय पारिक, कृषि उत्पाक मंडी समिति उपाध्यक्ष जसवंत सिंह बसेड़ा, बीडीसी सदस्य पुष्कर कापड़ी आदि ने प्रशासन से शीघ्र ही टूटे स्लैबों को निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed