{"_id":"5a773bed4f1c1ba0268b8480","slug":"51517763565-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर व अंग्रेजी स्पीकिंग पाठ्यक्रम की काउंसलिंग हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर व अंग्रेजी स्पीकिंग पाठ्यक्रम की काउंसलिंग हुई
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। प्रधानमंत्री कौशल विकास के अंतर्गत चंपावत केंद्र में 12 फरवरी से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए रविवार को दो पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग हुई। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और भारतीय तेल निगम (आईओसी) के सहयोग से कॉरपोरेट सामाजिक सहभागिता योजना के अंतर्गत चलाए जाएंगे।
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा मान्य उत्तराखंड शैक्षिक व तकनीकी संस्थान (यूआईईटी) चंपावत में प्रशिक्षण केंद्र का संचालन करेगा। केंद्र के संचालक अमित जोशी और प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त जिला पूर्ति अधिकारी जीवानंद जोशी ने बताया कि रविवार को कंप्यूटर और इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के लिए काउंसलिंग हुई। दोनों पाठ्यक्रमों में कुल 78 युवाओं ने हिस्सा लिया।
100 की क्षमता वाले इन पाठ्यक्रमों में बचे 22 लोगों की काउंसलिंग 8 फरवरी को होगी। बताया गया कि प्रशिक्षण 12 फरवरी से शुरू हो जाएगा। 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु समूह के युवक-युवतियों को इस केंद्र के जरिए नि:शुल्क रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा चंपावत केंद्र में पहाड़ की शारीरिक फिटनेस को देखते हुए फौज में शामिल होने का बुनियादी प्रशिक्षण, फुटकर सेक्टर में विपणन और महिलाओं व लड़कियों के लिए ब्यूटीशियन व हेयर स्टाइल के काम का प्रशिक्षण देने की योजना है। केंद्र के प्रधानाचार्य जीवानंद जोशी ने बताया कि प्रशिक्षित युवकों को प्रमाणपत्र के बाद स्वरोजगार के लिए बैंक से कर्ज की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।