फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   राज्य बनने के बाद कोई नया पशु अस्पताल नहीं खुला

राज्य बनने के बाद कोई नया पशु अस्पताल नहीं खुला

Wed, 31 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
राज्य बनने के बाद कोई नया पशु अस्पताल नहीं खुला

विज्ञापन
चंपावत। जिले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार होने के बावजूद पशुपालन क्षेत्र की अनदेखी हो रही है। इसी कारण अलग राज्य बनने के 17 साल बाद भी जिले में एक भी नया पशु अस्पताल नहीं खुल सका है। पशुपालकों को बीमार मवेशियों के उपचार के लिए मीलों दूर जाना पड़ रहा है।
जिले में स्थित 14 पशु अस्पतालों में केवल छह अस्पतालों में ही फार्मेसिस्टों की तैनाती है। यही नहीं जिले के 26 पशु सेवा केंद्रों में पशुधन प्रसार अधिकारी के 26 पदों में से 11 पद खाली हैं। इस कारण पशुपालकों को विभागीय योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालांकि विभाग का कहना है कि पशुधन प्रसार अधिकारियों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिले के लिए 11 पशुधन प्रसार अधिकारियों को ऋषिकेश स्थित पशुलोक में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन



पशु प्रजनन केंद्र, अंगोरा फार्म संचालित
चंपावत। पशुपालन विभाग की ओर से जिले में दो फार्मों का संचालन भी किया जा रहा है। इसमें नरियालगांव स्थित पशु प्रजनन केंद्र, जिला मुख्यालय में स्थित अंगोरा शशक प्रजनन केंद्र शामिल है। सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी के अनुसार नरियालगांव पशु प्रजनन केंद्र में जहां बद्री (स्थानीय नस्ल) गायों पर शोध, अनुसंधान का कार्य किया जा रहा है। वहीं अंगोरा फार्म में ऊन के लिए खरगोशों का रखरखाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
पर्वतीय क्षेत्र में फार्मेसिस्टों की तैनाती जल्द होगी
चंपावत। सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी ने बताया कि पशु अस्पतालों में फार्मेसिस्टों के खाली आठ पद खाली हैं। इनमें से पर्वतीय क्षेत्र के सात पदों पर फार्मेसिस्टों की नियुक्ति जल्द होगी। इसके लिए शासन स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। टनकपुर पशु अस्पताल को छोड़कर अन्य सभी अस्पतालों में जल्द फार्मेसिस्ट तैनात हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि 14 पशु अस्पतालों में से 13 अस्पतालों में पशु चिकित्सक हैं। पाटी में पशुचिकित्साधिकारी का पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed