{"_id":"5a4d163c4f1c1bcd6d8b7b02","slug":"51515001404-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर डिपो को वातानुकूलित चार नई बसें मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर डिपो को वातानुकूलित चार नई बसें मिलीं
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बसों की कमी से जूझ रहे रोडवेज के टनकपुर डिपो को जनरथ सेवा के रूप में चार नई वातानुकूलित बसें मिली हैं। बुधवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बस स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर दो बसों को देहरादून और दो बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया।
बसों की कमी से विभिन्न रूटों पर क्षेत्र के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख कारण बड़ी रेल लाइन निर्माण के चलते रेल सेवा का बंद होना भी है। बीते एक साल से रेल यात्रियों का भी दबाव रोडवेज की बसों पर बना हुआ है। क्षेत्र की जनता रोडवेज प्रबंधन एवं जनप्रतिनिधियों से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाती आ रही है, लेकिन रोडवेज प्रबंधन बसों की कमी दूर करने में विफल साबित हुआ।
इधर, विधायक गहतोड़ी की पहल पर निगम प्रबंधन ने अंतत: टनकपुर डिपो को नए साल पर चार नई वातानुकूलित बसों की सौगात दी है। एआरएम केएस राणा ने बताया कि नई बसें 28 सीटर हैं। इनमें से दो बसें शाम सात बजे देहरादून और दो बसें रात साढ़े आठ बजे दिल्ली के लिए संचालित की जाएंगी। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत, बनबसा मंडल अध्यक्ष दीपक रजवार, सुभाष थपलियाल, आनंद सिंह महर, देवेंद्र ठाकुर के अलावा रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।