फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   गांधी मैदान क्रिकेट क्लब ने उद्घाटन मैच जीता

गांधी मैदान क्रिकेट क्लब ने उद्घाटन मैच जीता

Fri, 15 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
गांधी मैदान क्रिकेट क्लब ने उद्घाटन मैच जीता
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के दिवंगत खिलाड़ी मोहन सिंह तड़ागी की स्मृति में शुक्रवार से टी-20 क्रिकेट कप लीग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बनबसा सैनिक छावनी के स्टेशन कमांडेंट कर्नल सुरेश मलिल ने किया। उद्घाटन मुकाबला गांधी मैदान क्रिकेट क्लब ने जीता।
विज्ञापन


स्टेडियम मैदान में शुरू हुई प्रतियोगिता का पहला मैच टनकपुर ब्लू और गांधी मैदान क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। टनकपुर ब्लू ने 20 ओवरों में 147 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंकज ने सर्वाधिक 34 और अमित ने 27 रन बनाए। गांधी मैदान की ओर से गेेंदबाज दीपांशु ने तीन एवं यासीन ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में गांधी मैदान की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 16 रनों में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। गांधी मैदान के बल्लेबाजी रविंद्र ने 67 रन बनाए। मैच के निर्णायक उमेश सोराड़ी, दीपक पचौली थे। गांधी मैदान के बल्लेबाजी रविंद्र को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजित दिवंगत खिलाड़ी मोहन सिंह तड़ागी के पुत्र रिपुदमन सिंह तड़ागी ने बताया कि हर दिन एक मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 11000 हजार और उप विजेता को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार देने के साथ ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट, मैच ऑफ द मैच एवं अन्य खिताब भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में दीपक सेठी, प्रकाश सिंह, बची नाथ, कमल, बबलू, जितेंद्र चंद आदि द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed