{"_id":"5a3163154f1c1bd0408bc902","slug":"51513186069-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपनों की उड़ान में बिसारी का उम्दा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपनों की उड़ान में बिसारी का उम्दा प्रदर्शन
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पाटी विकासखंड के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी के छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति ने सम्मानित किया। स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष महेश राम की अध्यक्षता और शिक्षक रवीश पचौली के संचालन में हुए कार्यक्रम में बच्चों का सम्मान हुआ।
इस मौके पर बताया गया कि मंगलवार को चंपावत में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बिसारी के छात्रों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नुक्कड़ नाटक में प्रथम, मेरे सपनों का विद्यालय विषय पर हुई पेंटिंग में आयुष कुमार ने पहला अर्जित किया। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के परिपेक्ष्य में बच्चे को रोका जाना विषय पर हुई वाद-विवाद में पक्ष में कंचन गहतोड़ी, विपक्ष में नेहा गहतोड़ी ने पहला, प्रेरक गीत में नेहा, कंचन, सीमा, निकिता की टीम ने पहला और लोक नृत्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट, बीआरसी समन्वयक श्याम सिंह लडवाल, सीआरसी समन्वयक अंबादत्त, प्रधान गोविंद पचौली, बीडीसी सदस्य सीएस मेहता, ममता जोशी, सुशीला जोशी, जशोधर, मुन्नी देवी, कमला देवी, हयात राम आदि मौजूद थे।