फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   515 people got health benefit.

स्वास्थ्य मेले में 515 लोगों का किया इलाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
515 people got health benefit.
डीडीहाट स्वास्थ्य मेलें में जांच कराते विधायक बिशन सिंह चुफाल। - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी/डीडीहाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी और डीडीहाट में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 600 से अधिक रोगियों ने इलाज कराया। मुनस्यारी स्वास्थ्य मेले में हड्डी रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से कई लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को डीडीहाट में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ विधायक बिशन सिंह चुफाल ने किया। स्वास्थ्य मेले में दूरस्थ क्षेत्रों से आए 300 लोगों ने इलाज कराया। इस दौरान विधायक ने लोगों को राज्य और केेंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से मेले का लाभ उठाने को कहा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बबीता चुफाल, नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, मंडल अध्यक्ष पूरन खोलिया, चिकित्सा प्रभारी डॉ. फुरकान, डॉ.बलवंत मेहरा, शौर्य चुफाल, बलवंत बोरा, हरीश जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुनस्यारी में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने किया। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को मुनस्यारी जैसे विषम भौगोलिक क्षेत्रों में सेवा देने के लिए आभार जताया। इस दौरान 300 से अधिक लोगों ने उपचार कराया। मेले में हड्डी रोग विशेषज्ञ के नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेले में सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद द्विवेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार, डॉ. केएस आकोटी, डॉ. शैलजा, डॉ. रासीद, डॉ. अहमद राजा, डॉ. मनोज सिंह जंगपांगी, बीपीएम प्रताप सिंह बिष्ट, बीएएम गणेश भाकुनी, ब्लांक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो विवरण-19पीटीएच17पी-डीडीहाट स्वास्थ्य मेले में जांच कराते विधायक बिशन सिंह चुफाल।
फोटो विवरण-19पीटीएच18पी- मुनस्यारी में स्वास्थ्य मेलें का शुभारंभ करते जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया।
स्वास्थ्य मेले में 515 लोगों का किया गया इलाज
लोहाघाट (चंपावत)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विकासखंड बाराकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। इनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ निशुल्क दवाएं बांटीं गईं।
मंगलवार को प्राथमिक बाराकोट में मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली और ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राजू अधिकरी ने स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने इस प्रकार के स्वास्थ्य मेलों को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी उपयोगी बताया।

सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल की अध्यक्षता और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों की टीम ने रोगियों का इलाज किया। डॉ. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेेले में 515 लोगों का इलाज किया गया। शिविर में 20 आयुष्मान कार्ड, 74 स्वास्थ्य कार्ड, 49 खून की जांचें और 117 लोगों की ब्लड शुगर की जांच की गई। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल, डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. गीता पुनेठा, डॉ. कैलश, डॉ. अरुण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में इन सुविधाओं का अभाव
अस्पताल में नहीं होते लोगों के एक्स रे।
अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को नहीं मिलती अल्ट्रासाउंड की सुविधा।
दुर्घटनाओं में चोटिल लोगों को नहीं मिल पाता पुख्ता इलाज।
प्रसव पीड़ित महिलाओं का बाराकोट में नहीं होती डिलीवरी।
चोट लगने, हड्डी टूटने पर लोहाघाट की लगानी पड़ती है दौड़।
अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी का आवास जीर्णशीर्ण।
12 किमी दूर लोहाघाट रहते हैं प्रभारी।
मिलने लगी हैं ये सुविधाएं
बाराकोट अस्पताल में लोगों को मिलने लगा है खून जांच की सुविधा।
अस्पताल में 108 आपात तैनात होने से लोगों को मिल रही राहत।
अस्पताल में दो एमबीबीएस, दो आरबीएसके, एक आयुर्वेद और एक होम्योपैथिक डॉक्टर हैं तैनात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed