{"_id":"5e3d88b0466a645d0d62e90386c5bbdc","slug":"5000-animals-will-be-half-months-insurance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने में होगा 5000 पशुओं का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने में होगा 5000 पशुओं का बीमा
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
Updated Tue, 16 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुपालन विभाग के कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक डा.केके जोशी ने मंगलवार को यहां विभागीय काम की समीक्षा की। आमतौर पर उन्होंने जिला प्लान और अन्य योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताया। दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए पशुओं की नस्ल सुधार कार्यक्रम में ध्यान देने को कहा गया। बताया कि सरकार अब पशुधन बीमा योजना के तहत पशुओं का सस्ती प्रीमियम पर बीमा कराएगी। मौजूदा वित्त वर्ष 2015-16 में पांच हजार पशुओं का बीमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
बताया गया कि गाय, भैंस, घोड़ा और खच्चर का महज बीमा कराया जाएगा। इसके लिए पशुओं की कीमत की 5.04 प्रतिशत प्रीमियम बीमा के रूप में देनी होगी। इसमें से 50 प्रतिशत सरकारी अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए जिले को मैदानी और पहाड़ी दो हिस्सों में बांटा गया है। बीमा से संबंधित प्रक्रिया नजदीक के पशु अस्पताल में संचालित की जाएगी। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.पीएस भंडारी, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा.एचसी जोशी, डिप्टी सीवीओ डा.त्रिभुवन यादव, डा.डीके चंद, डा.डीके शर्मा आदि थे।
विज्ञापन