{"_id":"69b59d0d83916b98c10073cb","slug":"456-cylinders-distributed-in-lohaghat-and-barakot-champawat-news-c-229-1-shld1026-136750-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोहाघाट और बाराकोट में बंटे 456 सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोहाघाट और बाराकोट में बंटे 456 सिलिंडर
Sat, 14 Mar 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट गैस एजेंसी में रसोई गैस के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस के लिए मारामारी है। गैस एजेंसी की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के बाद रसोई गैस का वितरण किया जा रहा है। शनिवार को गैस एजेंसी में सुबह से ही रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया था। रसोई गैस लेने के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के लिए दिए गए नंबरों पर बुकिंग नहीं हो पा रही है। गैस एजेंसी प्रबंधक उमेश सिंह ने बताया कि शनिवार को लोहाघाट और बाराकोट में 456 गैस सिलिंडर बांटे गए। बाराकोट में 234 और लोहाघाट में 222 घरेलू गैस सिलिंडर वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर का वितरण नहीं किया गया। प्रबंधक ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग वाले उपभोक्ताओं और रिफिलिंग के 25 दिन पूरे होने वाले उपभोक्ताओं को रसोई गैस का वितरण किया है। बताया कि गैस सिलिंडर की दो गाड़ी की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन