फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   42 selected students will participate in state level competition

Champawat News: 42 चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे शिरकत

Thu, 14 Sep 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 14 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
42 selected students will participate in state level competition
चंपावत। उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) के सहयोग से जीजीआईसी में जिला स्तरीय सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने किया। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों को बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने का मंच बताया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि महोत्सव में जिले के 160 विद्यार्थी पोस्टर, नाटक, कविता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी और ड्रामा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें से चयनित 42 विद्यार्थी अक्तूबर प्रथम सप्ताह में गोचर (चमोली) में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीईओ भारत जोशी, जीआईसी के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट, जिला विज्ञान समन्वयक ललित मोहन बोहरा, नरेश जोशी और प्रधानाचार्य आशा टम्टा ने विचार रखे। संचालन नवीन चंद्र पंत ने किया। वहां प्रदीप जोशी, भुवन जोशी, नवीन पांडेय और राजेंद्र गड़कोटी के निर्देशन में विभिन्न विकासखंडाें की टीम ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed