फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा-कांग्रेस की बैठक

प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा-कांग्रेस की बैठक

Thu, 18 Oct 2018 11:14 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा-कांग्रेस की बैठक
टनकपुर (चंपावत) निकाय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस और भाजपा ने बैठकें कर प्रत्याशी चयन के साथ ही चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। इस दौरान पार्टी प्रत्याशी को जिताने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन


खर्कवाल गार्डन में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की मौजूदगी में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में पालिकाध्यक्ष पद पर पूर्व मंडी समिति सभापति हरीश भट्ट के नाम पर सहमति बनी। फिलहाल कांग्रेस की स्थानीय इकाई ने अभी सभासद के लिए पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ाने पर कोई निर्णय नहीं लिया है। हेम चंद्र जोशी के संचालन में हुई बैठक में रोडवेज के रिटायर्ड एआरएम धीरेंद्र सिंह, जमुना प्रसाद पाल, केशव दत्त पांडेय, नागरमल शर्मा, अनिल प्रसाद सिन्हा, केडी मुरारी, महेश प्रकाश, युकां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवम गोयल आदि थे।
विज्ञापन


इधर, भाजपा की जिला चुनाव प्रभारी राजकुमारी गिरि ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए दावेदारों का पक्ष सुना और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। बैठक में पार्टी के जिला महामंत्री दीपक चंद रजवार, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, महामंत्री निगम गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत, विधायक के मुख्य सलाहकार नाथूराम राय, विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, लीला मंगला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed