फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सड़क निर्माण में वन भूमि के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करें

सड़क निर्माण में वन भूमि के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करें

Fri, 27 Jul 2018 10:25 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण में वन भूमि के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करें
चंपावत। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में वन भूमि के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम को वन भूमि के प्रकरणों को त्वरित गति से निस्तारण के लिए अभियान चला कर सड़क निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर करने के निर्देश दिए।

डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने मुख्य सचिव को बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र के तहत पीएमजीएसवाई का एक प्रकरण लंबित है, जिसे एक सप्ताह में निस्तारित कर दिया जाएगा।


उन्होंने बताया कि वन पंचायत क्षेत्र में तीन प्रकरण लंबित चल रहे हैं, जिनके निस्तारण के लिये वन विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यवाही गतिमान है। मुख्य सचिव ने 2015-16 के जो मामले लंबित चल रहे है उनको व्यक्तिगत ध्यान देकर 15 दिन के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीडीओ एसएस बिष्ट, डीडीओ आरसी तिवारी, डीएफओ केएस बिष्ट, पीएमजीएसवाई के ईई वीरेंद्र सिंह बोरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed