{"_id":"5b39293b4f1c1b634d8b995b","slug":"41530472763-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारस गांव में विधिक शिविर लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारस गांव में विधिक शिविर लगा
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में पाटी विकासखंड के दूरस्थ पारस गांव में विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को कानूनी व अन्य उपयोगी जानकारियां दी गई। रिखोली के ग्राम प्रधान गिरीश सिंग्वाल की अध्यक्षता में हुए शिविर में पीएलवी केशर सिंह फर्त्याल ने कानूनी जानकारी अन्याय के खिलाफ पहला हथियार है। उन्होंने नशा उन्मूलन, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा की जानकारियां दी।
उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एससी व एसटी, दिव्यांगों, गरीब महिलाओं व बच्चों को दी जाने वाली कानूनी सहायता की जानकारी दी। थानाध्यक्ष दिवान सिंह जलाल ने साइबर अपराध, गांव में रहने वाले फेरी वालों के भवन स्वामियों का सत्यापन कराने, संदिग्ध लोगों की सूचना पुलिस को देने की बात कही। इस मौके पर ईश्वरी राम, राजेंद्र सिंह फर्त्याल, दान सिंह फर्त्याल, शेर सिंह, महेश फर्त्याल आदि मौजूद थें।