{"_id":"5ab690c64f1c1ba2238b70b3","slug":"41521914054-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंडाखाली गांव में घुसे हाथी, फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंडाखाली गांव में घुसे हाथी, फसल रौंदी
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
शारदा वन रेंज से सटे गांवों में हाथियों का आतंक एक बार फिर तेज हो गया है। शुक्रवार रात पूर्णागिरि मार्ग से सटे गैंडाखाली में हाथी घुस आए। उन्होंने प्राथमिक स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त करने के साथ ही कई किसानों के गेहूं एवं अन्य फसलों को रौंद दिया। ग्रामीणों ने रात में ही शोर मचाकर हाथियों को जंगल की ओर भगाया। बताया गया कि जंगल से चार हाथी आबादी में आए।
वर्तमान में मां पूर्णागिरि मेले के चलते दिन-रात श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही है। मेले के दौरान रात में हाथियों के पूर्णागिरि मार्ग पर आ धमके से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को भी खतरा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से वन कर्मियों को अलर्ट किया गया है, लेकिन हाथी फिर भी इस मार्ग से आबादी की ओर आ रहे हैं। शुक्रवार देर रात आए हाथियों ने प्राथमिक स्कूल की चहारदीवारी तोड़ने के साथ ही ग्रामीण कुंदन सिंह के किचन का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद भुवन चंद्र जोशी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल, बरसीम, दिलीप चंद, मोहन चंद के गेहूं की फसल और केले के पेड़ों पर कहर बरपाया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर बमुश्किल हाथियों को भगाया।